फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्नूकर में अदनान, मुनिब, जासिम और सजाद अगले दौर में

विज्ञापन
स्नूकर के मुकाबले में शॉट लगाता खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। श्रीनगर के राजबाग में जारी 28वें जिला स्तरीय स्नूकर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के नॉकआउट मैचों में अदनान खान, मुनिब मिर्जा, जासिम बदयारी और सजाद अखून ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अदनान खान ने एल्हम मीर को 62-56 और 63-23 से हराया। दूसरे मैच में मुनिब मिर्जा ने मोमिन मकबूल को 53-42, 22-70, 57-32 से हराया। अन्य मुकाबलों में जासिम बदयारी ने फैसल अली को 60-61, 60-33, 57-50 और सजाद अखून ने फाज़िल लियाकत को 54-12, 43-64, 68-22 से मात दी। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन कर रहा है। प्रतियोगिता में श्रीनगर के 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू के तुषार ने जीता मिस्टर ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब

जम्मू। जम्मू के लाल मॉडल और डांसर तुषार कपूर ने गोवा में संपन्न 19वीं रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता 2023 में मिस्टर ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया है। तुषार एक बेहतरीन एथलीट और पावर लिफ्टर भी हैं। तुषार के परिवार ने जम्मू-कश्मीर के उन सभी लोगों का आभार जताया है, जिनके वोट से तुषार की जीत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें