फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमवीडीयू-टीबीआईसी व स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने जेकेईडीआई अधिकारी की मेजबानी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्र (टीबीआईसी) और स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने संयुक्त रूप से एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। सत्र की शुरुआत एसएमवीडीयू-टीबीआईसी के सीईओ डॉ. संजय मोहन ने की। उन्होंने आर्थिक परिदृश्य में नवाचार और उद्यमिता के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद, जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के अधिकारी अभिलाष कुमार ने छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें