पौनी । कस्बे के अप्पर बाजार में स्थित वैष्णो माता व महाकाली माता मंदिर खोड़ी में चार दिवसीय चलने वाले 46 वे वार्षिक भंडारे की शुरुआत भजन कीर्तन के साथ हुई । इस के बाद आए हुए संगतों को प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक दुर्गा पाठ प्रारंभ हो जाएगा। रात्रि आठ से दस बजे तक सत्संग किया जाएगा। रविवार को हवन पूजन करने के बाद पूर्ण आहुति होगी सोमवार को सत्संग कन्या पूजन व भंडारे के साथ यज्ञ संपन्न हो जाएगा। संवाद