जम्मू। कश्मीर से भुक्की लेकर आने वाले नशा तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनके पास से 35 किलो भुक्की बरामद की गई है। यह भुक्की पंजाब ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार, सुकेतर के पास पुलिस ने कश्मीर की तरफ से आने वाले ट्रक नंबर पीबी46 एम 0768 को जांच के लिए रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो कैनवास शीट के नीचे छुपाकर रखी गई गई भुक्की बरामद हुई। आरोपी बलदेव सिंह निवासी तरन तारन और उसके सहयोगी सरदूल सिंह निवासी बटाला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी काफी समय से भुक्की की तस्करी कर रहे हैं। ब्यूरो