फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ पकड़े आरोपी को सात दिनों की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में झज्जर कोटली इलाके में दो करोड़ की चरस के साथ पकड़े गए आरोपी इकबाल सिंह निवासी विजयपुर को पुलिस ने सात दिनों की रिमांड में लिया है। पुलिस इस मामले में बाहरी राज्यों के लिंक का पता लगा रही है। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने इस बड़ी खेप को पकड़ा था। चरस दक्षिण कश्मीर से आए एक ट्रक में रखी फलों की पेटियों से बरामद की गई थी। इसमें कुल 73 पैकेट थे जिसमें चरस की मात्रा 51 किलो थी। आरोपी चरस की खेप को पंजाब लेकर जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को झज्जर कोटली के पास नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने कश्मीर की तरफ से आ रहे ट्रक रोका था और उसकी चेकिंग के दौरान यह खेप पकड़ी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें