रियासी। रियासी पुलिस ने तीन लाख रुपये की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पास से 3.36 लाख रुपये की नकदी, इलेक्ट्रानिक मापतौल मशीन, सिरिंज और फॉयल व स्मोक पेपर भी बरामद किए हैं। तस्कर की पहचान शोएब मागरे निवासी वार्ड सात के रूप में हुई है। वहीं, उसकी निशानदेही पर स्थानीय पांच नशेड़ियों को भी हिरासत किया है, जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार मंगलवार देर रात को पुलिस ने विशेष सूचना पर वार्ड सात के मुस्लिम मोहल्ले में एक घर में दबिश देकर शोएब मागरे को ड्रग्स सहित नकदी और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी में कस्बे के छह नशेड़ी युवकों के नाम उजागर किए। इनमें इरफान इकवाल रूफू निवासी वार्ड सात, मानिक शर्मा निवासी वार्ड एक, अरुण शर्मा वार्ड तीन और सज्जाद अहमद निवासी वार्ड आठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद नशेड़ियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।