फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शराब तस्करी में एक गिरफ्तार, 53 बोलतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमांत क्षेत्र आगरा चक में पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 53 बोतल शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान तनू शर्मा निवासी रामनगर बडियाल ब्राह्मणा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी नवीन अंगराल की देखरेख में आगरा चक रोड पर नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध आधार पर एक व्यक्ति को रोका और जब उसकी तलाशी ली गई तो जेके देसी व्हिस्की की 53 बोतलें बरामद की गईं। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें