फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढोक जगीर में मुर्गी फार्म में लगी आग, जिंदा जले 2000 मुर्गे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर क्षेत्र की ढोक जगीर पंचायत में शनिवार को देर रात मुर्गी फार्म जलकर राख हो गया। आग से दो हजार चूजे और मुर्गे जिंदा जल गए। लाखों का नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह पोल्ट्री फार्म रंजीत सिंह के नाम पर है। फार्म में 2 हजार के करीब छोटे-बड़े मुर्गे और मुर्गियां थीं। रात को एक बजे के करीब फार्म के मालिक की सूचना पर अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अधिकांश फार्म जल कर राख हो चुका था। इसी मुर्गी फार्म से उसका और परिवार का गुजारा चल रहा था। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है उनकी की हर संभव मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें