फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्मार्ट मीटर लगाकर पुराने के साथ की टेस्टिंग, रीडिंग सही मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में विरोध के बीच 2 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि 50 हजार और लगाए जाएंगे। इस बीच जेपीडीसीएल का दावा है कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग पुराने से ज्यादा नहीं है। दोनों की एक जैसी है। कुछ लोगों का कहना है कि बिल आम मीटर की तुलना में ज्यादा आ रहा है। वहीं, दावे को पुख्ता करने के लिए टीम ने वीरवार को चार स्मार्ट मीटर वेयर हाउस में व्यापारियों की मौजूदगी में लगाए। साथ ही टेस्टिंग की, जिसमें दोनों मीटरों की रीडिंग एक जैसी पाई गई। इसके बावजूद व्यापारियों ने कहा कि पांच दिन तक स्मार्ट और पुराने मीटर की रीडिंग देखी जाएगी। यदि एक जैसी रीडिंग रही तो विरोध नहीं करेंगे। यहां एमडी अनंत तयाल खुद पहुंचे थे। एडीसी जम्मू हरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एमडी अनंत तयाल ने बताया कि मंडलायुक्त जम्मू और सिविल सोसायटी के नुमाइंदों के बीच बैठक हुई थी। निर्णय लिया था कि जहां किसी को आपत्ति है वहां टीम मीटरों को लेकर सामने टेस्टिंग करेगी। इसी के तहत चैंबर को भी टेस्टिंग कर जानकारी दी थी। इसी तरह वेयर हाउस एसोसिएशन के कहने पर गए थे। किसी को पांच दिन का ट्रायल करना है या 10 दिन का, जेपीडीसीएल तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें