फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा के 10 सरकारी स्कूलों में शुरू हुए स्मार्ट क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी आयुषी सूदन ने किया उद्घाटन, एनटीटी डेटा व एल्फा इंटरनेशनल की पहल से मिलेगा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीटी डेटा के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत जिले के 10 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए। इन स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन सोमवार को जिला प्रशासनिक परिसर सांबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में जिला विकास आयुक्त आयुषी सूदन ने किया।

यह परियोजना एनटीटी डेटा के सहयोग तथा एल्फा इंटरनेशनल के क्रियान्वयन से पूरी की गई है। समारोह में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा देवी ठाकुर, सहायक आयुक्त विकास रफीक अहमद जराल, मुख्य योजना अधिकारी कस्तूरी लाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशपाल शर्मा, एल्फा इंटरनेशनल के सीईओ एवं अध्यक्ष नवाब मेहरान खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर एनटीटी डेटा के ग्लोबल सीएसआर एवं इंडिया मार्केटिंग के उपाध्यक्ष अंकुर दासगुप्ता ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा प्रत्येक बच्चे तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि ये स्मार्ट क्लासरूम विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एल्फा इंटरनेशनल के सीईओ एवं अध्यक्ष नवाब मेहरान खान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्मार्ट क्लासरूम केवल तकनीक उपलब्ध कराने का प्रयास नहीं, बल्कि दूर-दराज़ क्षेत्रों के बच्चों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने की पहल है।
विज्ञापन


डीसी आयुषी सूदन ने कहा कि डिजिटल शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता से विद्यार्थियों की उपस्थिति, सीखने की रुचि और बुनियादी शैक्षणिक क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, विशेषकर दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में। उन्होंने इस पहल के लिए एनटीटी डेटा और एल्फा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जिले में ऐसे शैक्षणिक विकास कार्य जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें