फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किराया तय न होने से अटका स्मार्ट सफर, 10 ई-बसें आ चुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर वासियों को स्मार्ट सफर का इंतजार है। स्मार्ट सिटी को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जिसका ट्रायल भी पूरा चुका है, लेकिन किराया तय नहीं होने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पा रहा। ई-बसों का किराया शहर में चलने वाले अन्य यात्री वाहनों से कम होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सफर कर सकें।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर एवं सीईओ स्मार्ट सिटी राहुल यादव का कहना है - टाटा कंपनी की ओर से नियमानुसार 10 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं जिनका ट्रायल पूरा कर लिया है। अब किराया तय होते ही इन्हें सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इस महीने के अंत तक करीब 20 और बसें स्मार्ट सिटी को मिल जाएंगी। बसों का किराया जल्द बोर्ड की बैठक निर्धारित किया जाएगा जो अन्य यात्री वाहनों से कम होगा। 100 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इनमें 75 बसों की लंबाई नौ मीटर जबकि 25 की 12 मीटर है। यातायात को सुगम, प्रदूषण रहित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें