फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान संपर्क अभियान के तहत 47 लोगों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया ब्लॉक की पंचायत चंगिया में आयोजित तीन दिवसीय किसान संपर्क अभियान का समापन हो गया। अंतिम दिन बुधवार को 47 लोगों को पंजीकृत किया गया। पंजीकृत लोगों को सरकार की ओर से मुहैया करवाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा। हर योजना पर सब्सिडी भी मिलेगी। पशुपालन विभाग, कृषि विभाग और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ज्यादातर लोगों ने कृषि और पशुपालन विभाग की योजनाओं में रुची दिखाई। सरपंच कुसुमलता ने बताया कि सरकार का अच्छा कदम है। इससे ग्रामीण जरूरत के अनुसार योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें