फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के अध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।
गांव कृष्णा नगर से निकाली गई रैली में किसानों सहित कई ग्रामीण मीरां साहिब कस्बे में पहुचे। इस दौरान केंद्र सरकार की किसान विरोध नीतियों के साथ गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को महंगाई की मार सहने पर केंद्र की सरकार से राहत की मांग की। प्रदर्शन के बाद किसान तहरीक के कार्यकर्ताओं ने मीरां साहिब रिंग रोड के पास धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान तहरीक के अध्यक्ष किशोर कुमार कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता के साथ-साथ किसान और मजदूर वर्ग भी परेशान है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान तहरीक के बाबा राम, वोधराज, विशनदास, मोहिन्द्र सिंह, गिरधारी लाल, मौहम्द यूसफ सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे जिनहोनें अपने बिचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें