फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला प्रशासन और स्लीपर बस यूनियन आमने-सामने, आज बैठक में सहमति न बनी तो होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-बस यूनियन ने लगाया बेवजह तंग करने का आरोप, प्रशासन का तर्क-नियमों का पालन नहीं किया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू से चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और दिल्ली के लिए चलने वाली एसी स्लीपर बसों को लेकर बस यूनियन और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। यूनियन प्रशासन पर बेवजह तंग करने का आरोप लगा रही है तो वहीं प्रशासन का तर्क है कि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सोमवार को यूनियन के पदाधिकारियों की डीसी के साथ बैठक होगी। अगर इसमें कोई सहमति न बनी तो फिर यूनियन चक्का जाम का आह्वान कर सकती है।
शहर के बीसी रोड से एसी स्लीपर बसों का परिचालन होता है। बीते चार दिन से जिला प्रशासन इन बसों का नियमों के तहत परिचालन नहीं होने का हवाला देकर कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई में तीन बसें और तीन कार्यालय सीज किए गए हैं। इसके बाद से एसी स्लीपर बस यूनियन और जिला प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। रविवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने बीसी रोड में बैठक की। यूनियन के प्रधान रवि शर्मा ने कहा कि हमारी बसें रात आठ बजे के बाद बीसी रोड पर आती हैं। प्रशासन आरोप लगा रहा है कि बीसी रोड में ट्रैफिक जाम होता है, इसका कारण स्लीपर बसें हैं। लेकिन हमारी बसें रात के समय ही सड़क पर आती हैं, उस समय तो 50 फीसदी ही ट्रैफिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि चार दिनों से बेवजह तंग किया जा रहा है। परिवहन विभाग परमिट न होने की बात कह रहा है। हमने परमिट की फीस भर दी है, लेकिन परिवहन विभाग खुद ही परमिट नहीं बना रहा। अन्य सभी राज्यों में ऑल इंडिया परमिट मिल रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में परमिट नहीं मिल रहा। इसके बावजूद एआरटीओ परमिट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो हमें मजबूरन चक्का जाम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को प्रशासन ने उन वाहनों को सीज किया जिनमें यात्री बैठे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें