आरएस पुरा। ऐंड्रॉड ऐप ‘दुधारू’ करेगी लॉक-डाउन में पशुपालकों की सहायता के लिए आए डॉ अंकुर रस्तोगी संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा लॉक डाउन के दौरान पशुपालकों का ना तो विशेषज्ञों से सीधा सम्पर्क हो पा रहा है, ना ही पशुओं को बदलते मौसम और जरूरत के अनुसार पोषण मिल पा रहा है। इन कठिन हालातों में पशु पोषण विभाग, स्कास्ट-जम्मू द्वारा बनायी गयी ऐंड्रॉड ऐप ‘दुधारू’ (Dudharoo) पशु-पालकों की सहायक साबित हो रही है। आरएस पुरा स्कॉसटा में बैटनरी विभाग के नियुक्त डॉक्टर डॉ अंकुर रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐप पूरी तरह निशुल्क है और गूगल के ऐप-स्टोर से डाउनलोड करके पशु पालक इस ऐप के द्वारा अपने दुधारू पशुओं के लिए दाना एवं चारे का अनुपात और खल-चुनी आदि की मात्रा का स्वयं ही पता लगा सकते हैं। इस ऐप के बहुत ही सरल हिंदी भाषा में होने और एक बार डाउनलोड करने के बाद, बिना इंटरनेट के भी चल जाने से ये बहुत तेजी से डेरी पालकों के बीच लोकप्रिय हुयी है। प्रदेश के बाहर गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी जागरूक पशु-पालक इस आप का उपयोग कर रहे हैं। स्कास्ट-जम्मू कृषि विश्वविध्यालय के पशु-पोषण विभाग के वैज्ञानिकों ने जम्मू और कश्मीर के किसानों से इस ऐप का भरपूर लाभ लेने की अपील की है। (संपर्क करें 9419149431)