जारी किए गए पैकेज में दूध उत्पादन करने वाले किसानों को कोई राहत नहीं संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा /मीरा साहिब सरकार द्वारा 350 करोड़ की सहायता के लिए विशेष का दूध का उत्पादन करने वाले किसानों की अनदेखी करने पर किसानों की अनदेखी को दूर करने की मांग की l जम्मू कश्मीर पीपुल्स सेकुलर फॉर्म के प्रधान को कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा आठ श्रेणियों के लोगों को 350 करोड़ की मदद की घोषणा की गई है लेकिन इसमें दूध उत्पादन से जुड़े लोगों की अनदेखी की गई है l उन्होंने कहा कि कि परिवार दूध बेचने का कारोबार करने पर निर्भर है पर ऐसे लोगों की इस पैकेज में कोई भी राहत नहीं दी गई l उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के चलते पिछले कई दिनों से लोगों का दूध नहीं बिक रहा और मिठाई आदि की दुकानें बंद होने पर भी वह दूध नहीं भेज पा रहे हैं ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन लोगों को भी राहत राशि मुझे करवाई जाती ताकि यह लोग भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें l जम्मू कश्मीर किसान तारीख के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि सरकार को दूध का उत्पादन करने वाले किसानों की अनदेखी को दूर करना चाहिए l उन्होंने कहा कि दूध नाभिक पाने पर इन दिनों किसान वर्ग के लोग को चारे के लिए भी मुश्किल बना हुआ है l ऐसे में सरकार को इन किसानों की हो रही अनदेखी को दूर करना चाहिए l भारतीय किसान संघ के पूर्व महासचिव सुभाष दसगोत्र का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग द्वारा मवेशियों को रखी होने पर इस समय चारे के संकट से दूध का उत्पादन करने वाले किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है l अगर सरकार द्वारा उन्हें कुछ राहत मिले तो वह चारे का प्रबंध कर सकते हैं l