- पंजीकरण प्रक्रिया 13 मई से शुरू, छह जून तक कर सकते हैं आवेदन
- स्कास्ट कश्मीर की यूजी के लिए हो चुकी है परीक्षा, पीजी की है 26 को
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नालॉजी (स्कास्ट) आफ जम्मू अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून में करेगा।
यूनिवर्सिटी की ओर से 13 मई से पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी है। छात्र छह जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित होगी। इसमें बीटेक, एमएससी एग्रीकल्चर, एमएससी डीबीटी, पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इससे पहले एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कश्मीर की ओर से यूजी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। अब पीजी पाठ्यक्रम के लिए 26 मई को परीक्षा ली जाएगी।
कोट
मौजूदा समय में पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी। परीक्षा जून में होगी।
- प्रो. एमएस भड़वाल, कंट्रोलर आफ एग्जामिनेशन, स्कास्ट जम्मू