रियासी। जिले में बुधवार को एक ट्रैवलर्स सहित कोरोना के 16 नए मामले मिले हैं। इस के साथ ही जिले मौजूदा समय में 137 सक्रिय हैं। बुधवार को रियासी में दो, कटड़ा में दो, पौनी में एक और माहौर में दस मामले मिले हैं। संक्रमण की संख्या डेढ़ सौ से कम होने के बाद भी जिला प्रशासन ने सभी को एसओपी के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।