फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: साथी पर हमले के बाद छह एसपीओ का इस्तीफा, तीन के वीडियो हुए वायरल

Sun, 28 Oct 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरारे शरीफ में शनिवार की रात एक एसपीओ पर आतंकी हमले के बाद रविवार को आधा दर्जन एसपीओ ने इस्तीफा दे दिया। इनमें से तीन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एसपीओ फिरदौस अहमद भट, मोहम्मद लतीफ भट, मैसर अहमद लावे, एजाज अहमद भट, माणिकबल हुररा व हिलाल अहमद डार ने इस्तीफा दिया है। वायरल वीडियो में कहा गया है कि वह पुलिस विभाग में एसपीओ की हैसियत से काम कर रहे थे पर अब इस विभाग से कोई भी संबंध नहीं रखना चाहते। ज्ञात हो कि शनिवार रात आतंकियों ने एसपीओ मोहम्मद हफीज निवासी चारवनी पर हमला किया था। इसमें उसके पैर में जख्म है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद ससे एसपीओ खौफ में...

घाटी में शनिवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप समेत दो स्थानों पर हमला किया। इसमें एक एसपीओ घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में शनिवार रात करीब 10.40 बजे आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। बाजवानी इलाके में 42 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले।

हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक सप्ताह में त्राल में यह सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले सेना व सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। उधर, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार ए शरीफ में आतंकियों ने देर रात एसपीओ मोहम्मद हफीज को गोली मार दी। घटना चारवानी गांव की है। घायल एसपीओ, एसडीपीओ कार्यालय चरार ए शरीफ में तैनात हैं। घायल होने के बाद उन्हें तत्काल श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें