किराना स्टोर, टी स्टाल, तीन कपड़े की दुकानों और हार्डवेयर स्टोर को निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के लिंक मार्ग बाजार में रविवार रात को छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। किराना स्टोर, टी स्टाल, तीन कपड़े की दुकानों और हार्डवेयर स्टोर को निशाना बनाया है। थाना प्रभारी संदीप चाढ़क ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार सांबा कस्बे के लिंक मार्ग पर चोरों ने रविवार रात छह दुकानों को निशाना बनाया। इसमें लाख रुपए के करीब नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह लोगों ने देखा तो कई दुकानों के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
चोरों ने किराना स्टोर, टी स्टाल, तीन कपड़े की दुकानों और हार्डवेयर स्टोर को निशाना बनाया है। खजुरिया किराना स्टोर के मालिक आशीष खजुरिया का कहना है कि दुकान से करीब 70 हजार नकदी चोरी हुई है। भगवती गार्मेंट शॉप के मालिक शक्ति का कहना है उनकी दुकान से 12 हजार नकदी चोरी कर ली है। शमी टी स्टाल से पांच हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर लिया। कपड़े के दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान से तीन हजार रुपए नकदी और कुछ सामान चोरी हुआ है। दुकानदारों ने मांग की है कि रात के समय सांबा कस्बे के लिंक मार्ग पर जवानों को तैनात किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में और कोई चोरी की वारदात न हो। व्यापारमंडल के सदस्यों ने एसएसपी से कस्बे के बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने और आरोपियाें को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। बार्डर मार्ग बाजार से भी चोरों ने नगदी ही चुराई थी।
इन दुकानों पर हुई चोरी
1. शम्मी कुमार निवासी वार्ड न 3 चाय की दुकान।
2. आशीष खजूरिया करियाना स्टोर ।
3. मेहरबान निवासी यूपी वर्तमान पावर हाउस सांबा के पास महिलाओं के सूट की दुकान।
4. शक्ति कुमार निवासी वार्ड 8 सांबा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान।
5. अश्वनी कुमार निवासी वार्ड 13 सांबा हार्डवेयर दुकान का गोदाम।
6 भानु सिंह निवासी यूपी वर्तमान में रवि दास मोहल्ला महिलाओं के सूट की दुकान ।