उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंक के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान घाटी से इन 6 ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया, जिन पर आतंकियों के मदद के आरोप हैं।
पुलिस सूत्र के मुताबिक 6 में से दो ओवर ग्राउंड वर्कर को दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है क्योंकि घाटी में युवाओं को आतंक की राह दिखाने में इस तरह के ही ओवर ग्राउंड वर्करस का हाथ होता है। बता दें कि इसके पहले भी घाटी में कई आतंक के मददगारों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।