फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 14 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड के रास्ते अमरनाथ की पवित्र यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी टवेरा गाड़ी जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर के चिंगस क्षेत्र में उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार हादसे में छह यात्रियों सहित दस लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही बजरंग दल व विहिप की जिला इकाई के कार्यकर्ता विहिप जिला अध्यक्ष सत शर्मा और करण ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंचे व पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल छह अमरनाथ यात्रियों में सभी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार टवेरा (जेके21-3866) मुगल रोड के रास्ते जम्मू की ओर जा रही थी। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर व चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार घायल अमरनाथ यात्रियों में प्रदीप कुमार पुत्र सरबजीत प्रसाद, सुनीता गुप्ता पत्नी विरेंद्र गुप्ता, पंकज कुमार पुत्र गौरी शंकर गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता पुत्र दयानंद गुप्ता, शिव कुमार पुत्र कृष्णदास, राकी सभी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन


सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। टेंपो में सवार चार यात्री रोशनबी पत्नी मोहम्मद अकबर निवासी गंभर मुगला, समीना कोसर पुत्री मोहम्मद अकबर निवासी गंभर मुगला, मोहम्मद जावेद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी पलांगड़ थन्नामंडी और मीरबाज पुत्र हाजी मंगू निवासी फतेहपुर राजोरी के बताए जा रहे हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह के अनुसार हादसे के बाद टेंपो चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें