फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकी गतिविधि से जुड़े मामलों में एसआईयू की श्रीनगर में कार्रवाई, पंपोर-कुलगाम में भी मारे छापे

Sat, 08 Oct 2022 04:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने और पाकिस्तान में बैठे इनके आकाओं से संबंधों की तफ्तीश करने के उद्देश्य से राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, अवंतीपोरा, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में संदिग्धों के घर परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।
 
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार को पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने श्रीनगर के सौरा में दो ठिकानों पर छापा मारा। इसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, अवंतीपोरा, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवाद से जुडे़ संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली थी।  एसआईयू के अनुसार पांपोर और कुलगाम में की गई कार्रवाई के बाद सौरा में राशन घाट के पास शिराज कॉलोनी गनई और शलबाफ मोहल्ला न्यू कॉलोनी जिनाब साहब आंचर में दो लोगों के घरों में तलाशी ली गई।

तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर मिली सूचनाओं के आधार की जा रही यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यूनिट ने आधिकारिक बयान में बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवाद का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने वाले मददगारों की पहचान कर घाटी में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करना है।

पाक से रची जा रही साजिशों का पता लगा रही एसआईए

सूत्रों के अनुसार शुरुआती चरण में एसआईए यह पता लगा रही है कि पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर घाटी में आतंकी साजिशें रचने के साथ किस प्रकार आतंकवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी हैंडलर कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) जैसे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर आतंकी मददगारों (ओजीडब्ल्यू) को सक्रिय कर आतंकवाद को बढ़ावा देने की फिराक में हैं। इनके पाकिस्तानी आकाओं की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें