फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के हालात बिगड़े, स्कूल-कालेज और इंटरनेट बंद

Tue, 18 Apr 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन
घाटी में लगातार हिंसा के कारण उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। राज्य कैबिनेट की बैठक दोपहर दो बजे सचिवालय में होगी। सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों को कैबिनेट का एजेंडा दे दिया गया है। एक सूत्री एजेंडे में कानून व्यवस्था के हालात पर विचार किए जाने की बात है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में घाटी में उत्पन्न हालात पर चर्चा होगी। लगातार पत्थरबाजी, सुरक्षा बलों पर हमले, पुलिसकर्मियों तथा सियासी लोगों को निशाना बनाए जाने पर कैबिनेट में विचार होगा। इसके साथ ही राज्य प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन में कुछ फेरबदल भी संभव है।

कहा जा रहा है कि श्रीनगर, जम्मू, रियासी, राजोरी, कठुआ, लेह, उधमपुर, डोडा तथा सांबा के डीसी बदले जा सकते हैं। कुछ पुलिस प्रशासन में भी फेरबदल संभव है। जेडीए के वीसी पद पर भी नियुक्ति संभव है। यह पद मुबारक सिंह के सेवानिवृत्त होने से रिक्त चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें