फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साहब... बारिश होने पर मार्बल मार्केट हो जाती हैं जलमग्न

विज्ञापन
जन संवाद में उप​स्थित लोग
विज्ञापन
मार्बल मार्केट में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साहब... मार्बल मार्केट बारिश होने पर जलमग्न हो जाती है। पता ही नहीं चलता है कि सड़क है या फिर नाला। नाले और नालियों में पानी की सही निकासी होनी चाहिए। ये बातें स्थानीय निवासी जीत सिंह ने नगर निगम जम्मू द्वारा मार्बल मार्केट में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आयुक्त डा. देवांश यादव के समक्ष कहीं।
कार्यक्रम के दौरान खुं के रहने वाले अभिमन्यु ने रास्ते के निर्माण की मांग की। अभी भी रास्ते उबड़ खाबड़ हैं। साईं बिहार के रहने वाले रवि शर्मा ने कहा कि नाले की समस्या हल होनी चाहिए। नालों में मलबा भरा है। अन्य लोगों ने स्ट्रीट लाइटों की समस्या के बारे में बताया। अधिकांश वार्डों में लाइटें खराब हैं। आयुक्त ने कहा कि लाइटों को चरणबद्ध तरीके से ठीक करवाया जा रहा है। लोगों का कहना था कि नालों का पानी बारिश में सड़कों पर बहता है। इससे नुकसान होता है। आयुक्त ने कहा कि नालों को साफ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एमएलए बिक्रम रंधावा और नरेंद्र सिंह ने लोगों को समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी वार्डों में जल निकासी के लिए वार्ड विकास कार्य योजना तैयार करने, स्ट्रीट लाइटिंग सुधार, सार्वजनिक सड़कों और पार्कों का रखरखाव, जल आपूर्ति की समस्या और आवश्यक शहरी सुविधाओं देने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल निकासी, गली नाली निर्माण और स्वच्छता जैसे सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को प्राथमिकता पर किया जाएगा। कार्यक्रम में एस. नरेंद्र सिंह, पूर्व मेयर बलदेव सिंह बिलौरिया, पूर्व पार्षद, स्वच्छता चैंपियन और आम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें