बालीवुड गायक लक्की अली ने कहा कि कुत्ते दौड़ते हैं तो गाड़ी नहीं रोकनी चाहिए। अली ने जम्मू-कश्मीर के बाहर कश्मीर की नकारात्मक छवि पेश किए जाने पर पूछने पर यह टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने कहा था कि गाड़ी चलाते वक्त कुत्ते पीछा करते हैं, भौंकते हैं, लेकिन उससे घबराकर गाड़ी नहीं रोकनी चाहिए।
इसी तरह कश्मीर की गलत छवि पेश किए जाने से घबराना नहीं चाहिए। घाटी में ऐसे महोत्सवों को बढ़ावा देकर युवाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाए। लक्की अली ने शनिवार को एसकेआईसीसी श्रीनगर में हुए यूथ मेला में अपनी आवाज से समां बांधा।
90वें के दशक में आ भी जा, ए सुबह और जाने क्या ढूंढता है यह मेरा दिल जैसे यादगार गीत गाने वाले लक्की अली ऐसे दूसरे बालीबुड गायक हैं जिन्होंने हाल ही में कश्मीर में ओपन एयर में प्रस्तुति दी है। उन्होंने एक के बाद एक हिट गाना गाकर युवाओं का दिल जीता।
दर्शकों ने भी हर प्रस्तुति पर तालियों से महान गायक लक्की की प्रशंसा की। लक्की अली ने भी घाटी के युवाओं को अपनी गायकी के साथ जोड़ा। इस दौरान गायक रफी खान में भी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व गत 7 अक्तूबर को खुले में गायक अदनान सामी ने अपनी प्रस्तुति दी थी।
My father said 'jab kutte bhonkte hain toh aap gaadi nahi roko,chalate raho', Kashmir is peaceful.Servicemen,civilians all came: Lucky Ali pic.twitter.com/Mdfiy2ZfRU— ANI (@ANI) October 21, 2017