फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डुग्गर चैनल की मांग को चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दूरदर्शन अप्रूव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सैटेलाइट डुग्गर चैनल स्थापित करने की मांग के लिए समर्थन जुटा रहा है। मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान पुराने शहर के पुरानी मंडी से शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने पुरजोर समर्थन दिखाया। हस्ताक्षर अभियान में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को उनकी भाषा, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूक किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस बबली ने कहा कि हमारा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हम लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं में मदन रंगीला, कमल शर्मा, एमपी शर्मा, राजिंदर नारी, एस कुमार, जेआर सागर, राकेश गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें