फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिद्दड़ा में तवी किनारे बनेगा मेगा वाटर पार्क

विज्ञापन
सिद्डा में तवी किनारे 92 कनाल भूमि पर बनेगा मेगा वाटर पार्क, शहर बनेगा पर्यटन का हब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सिद्दड़ा के पास तवी नदी के किनारे पर्यटन विभाग द्वारा मेगा वाटर पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए 92 कनाल भूमि पहचान ली है। वाटर थीम पार्क जम्मू में प्रमुख पर्यटक आकर्षण होगा। यह बाहु फोर्ट, महामाया मंदिर, कृत्रिम झील और मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर पर्यटन सर्किट बनाएगा।
विज्ञापन

वाटर पार्क बनाने के तौर-तरीकों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि 2023-24 के बजट में मेगा वाटर पार्क की स्थापना की घोषणा की थी। जम्मू अन्य स्थानीय पर्यटन स्थलों के अलावा श्री माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण शहर है। ऐसे में जम्मू आने वाले समय में पर्यटन का हब बनेगा। पार्क के आसपास वन क्षेत्र है, इसलिए विभाग को अन्य पर्यावरण-पर्यटन गतिविधियों का पता लगाना चाहिए। प्रस्तावित थीम पार्क के बारे में पर्यटन सचिव सैय्यद आबिद रशीद शाह ने कहा कि वाटर पार्क के मास्टर प्लान में उद्यान, जॉगिंग ट्रैक, वनस्पति उद्यान, वृक्ष घर है। जल सवारी, वेव पूल, कृत्रिम जल परिदृश्य, बच्चों के पूल, तैराकी क्षेत्र, जल संग्रहालय के अलावा, स्काई डाइनिंग, वाटर वॉलीबाल जैसी अन्य सुविधाएं शामिल करने की योजना है। बैठक में बताया कि पीरखो रोपवे स्टेशन को प्रस्तावित स्थल या मल्टी लेवर पार्किंग वाले पंजतीर्थी चौक से जोड़ने के लिए केबल स्ट्रेच्ड फुटब्रिज का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें