फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गैर मुमकिन खड्ड मामले का समाधान करने पर जोर

विज्ञापन
चैंबर आफ ट्रेडर्स फेडरेशन की बैठक में राजस्व संबंधी मुद्दों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन (सीटीएफ) ने गैर मुमकिन खड्ड नामकरण, रोशनी योजना, आवंटित भूमि के अलावा लीज डीड के नवीनीकरण जैसे राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। वीरवार को हितधारकों के साथ बैठक करते अध्यक्ष नीरज आनंद ने प्रशासन विशेषकर मुख्य सचिव अरुण मेहता से राजस्व मामलों के निपटान को गंभीरता से लेने के लिए कहा। महासचिव दिनेश गुप्ता ने कहा कि बाजार की प्रतिक्रिया के अनुसार क्षेत्र के लगभग 60 से 70 प्रतिशत लोग ऐसे मुद्दों का सामना कर रहे हैं, जहां उनकी संपत्ति न तो बिक्री योग्य है और न ही गिरवी रखने योग्य। ऐसे मुद्दों के कारण औद्योगिक विकास बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें