फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही खुलेगा जम्मू का पहला सिविल गोल्फ कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग का पहला सिविल गोल्फ कोर्स दिसंबर में तैयार होने जा रहा है। यहां पर देशी-विदेशी गोल्फ खेल प्रेमी पहुंच कर इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


जम्मू के सिद्दड़ा में तवी तट पर साठ करोड़ के प्रोजेक्ट के आधार पर तैयार हो रहे गोल्फ कोर्स में अठारह होल्स तैयार होंगे, जिसमें से अब तक नौ होल्स तैयार हो चुके हैं, जबकि नौ होल्स का निर्माण कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह गोल्फ कोर्स एकमात्र सिविल होगा, जहां गोल्फ खेल प्रेमियों के अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू संभाग में तैयार हो रहे इस गोल्फ कोर्स में क्लब बिल्डिंग भी होगी, जहां खिलाड़ियों को ठहराया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस गोल्फ कोर्स में तैयार होने वाली खेल सुविधाओं के ध्यान के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी दर्शनार्थियों को मिलेगा लाभ

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को भी दर्शन के बाद जम्मू में ठहरने या भ्रमण करने के दौरान उन्हें यह गोल्फ कोर्स आकर्षित करेगा। यहां पर इस प्रकार से पहुंचने वाले सैलानियों को भी पूरा ध्यान रखे जाने का प्रबंध होगा, ताकि पर्यटन एवं खेल दोनों का लाभ जम्मू में पहुंचने वाले गोल्फ खेल प्रेमियों को हासिल हो सके।

जम्मू संभाग में मौजूद हैं गोल्फ कोर्स

जम्मू संभाग में अब तक जो भी गोल्फ कोर्स हैं, वह आर्मी या बीएसएफ के हैं। आर्मी नगरोटा, बिलौबल (मीरां साहिब) एवं उधमपुर आर्मी एरिया में गोल्फ कोर्स हैं। बीएसएफ का पलौड़ा जम्मू में गोल्फ कोर्स है।

सिविल गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य जारी है। नौ होल्स का निर्माण हो चुका है, जबकि बाकी नौ होल्स पर काम जारी है। दिसंबर, 2014 तक इस गोल्फ कोर्स को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य है। -सौजन्य शर्मा, निदेशक, पर्यटन विभाग जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें