छह दिन पहले सियाचिन में बर्फीले तूफान में फंसने वाले दस सैनिकों में से 5 शहीदों के शव बरामद हो गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार अन्य जवानों की तलाश जारी है।
सैन्य टीमें घटनास्थल के आसपास लगातार बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं। कुछ स्थानों पर जवानों की तलाश में 30-30 फुट तक बर्फ हटाई गई।
जम्मू स्थित सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार शहीदों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि 19000 फुट पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में बर्फीले तूफान में एक जूनियर कमीशंड अफसर (जेसीओ) और नौ जवान फंस गए थे।