फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सफेदपोश आतंकी माड्यूल के दिल्ली लिंक खंगालने श्रीनगर-गांदरबल पहुंची SIA, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

Fri, 05 Dec 2025 06:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसआईए ने श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह-सुबह छापे मारे जिसमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफेल भट के घर पर भी छापा मारा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को सफेदपोश टेरर मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापे मारे। इस दौरान कुछ डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किए जिन्हें जब्त कर जांच के लिए साथ ले जाया गया। हालांकि, इसको लेकर एसआईए की ओर से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईए ने श्रीनगर और गांदरबल जिलों में सुबह-सुबह छापे मारे जिसमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफेल भट के घर पर भी छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि भट को 22 नवंबर को एसआईए ने सफेदपोश टेरर मॉड्यूल केस के सिलसिले में यहीं से गिरफ्तार किया था।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि गांदरबल जिले के वाकुरा में भी छापे मारे गए। छापा जमीर अहंगर के घर पर मारा। सूत्रों के अनुसार अहंगर के भाई पर दिल्ली धमाके में लिंक्स होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि ये छापे इस केस की एसआईए की जांच का हिस्सा थे, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ समन्वय के साथ अंजाम दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें