फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIA ने दायर की चार्जशीट: हेरोइन की खेप के पीछे था लश्कर-ए-तैयबा, पाक से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश

Sun, 27 Jul 2025 02:55 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू और पंजाब में पकड़ी गई 46 किलो हेरोइन के मामले में एसआईए ने पहली चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधा जुड़ाव सामने आया है।
विज्ञापन
एसआईए - फोटो : SIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और पंजाब में पिछले साल अगस्त में पकड़ी गई 46 किलो हेरोइन की खेप के मामले में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस केस में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


इस केस की शुरुआत 9 अगस्त 2023 को हुई थी, जब पंजाब के तरनतारन निवासी सर्ताज सिंह को जम्मू के बस स्टैंड इलाके से 33.580 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

जांच के दौरान दूसरा आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी सामने आया, जो घटनास्थल से एक और खेप के साथ भाग निकला था, लेकिन बाद में पंजाब पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से 12.626 किलो हेरोइन और बरामद हुई।
विज्ञापन


मामले के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद इसे एसआईए जम्मू को सौंप दिया गया, जिसने एनडीपीएस एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जांच शुरू की।

एसआईए ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह का सीधा संपर्क पाकिस्तान में बैठे एक लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर से था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक नार्को-टेररिज्म का मामला है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस केस में तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचनाओं का प्रयोग करके ठोस सबूत इकट्ठा किए गए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों पर एनडीपीएस और यूएपीए के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें