3 अगस्त को सीबीआई ने मामला किया था दर्ज
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले की बात सामने आने के बाद 3 अगस्त को जम्मू-कश्मीर प्रदेश सरकार के कहने पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा 2022 में 27 मार्च को हुई थी। 12 सौ सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती के नतीजे 4 जून 2022 को घोषित किए गए थे। घोटाले की जांच दौरान सीबीआई ने 700 गवाहों से पूछताछ की। जबकि 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी गई की। जिसमें जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु और जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के अधिकारियों के घर व कार्यालय भी शामिल है।
चार्जशीट में यतिन मुख्य आरोपी
जार्चशीट में मामले का मुख्य आरोपी यतिन यादव को बनाया गा है। जिसने परीक्षा पत्र को छापने वाली कंपनी के एक कर्मचारी प्रदीप कुमार से मिलीभगत कर सब इंस्पेक्टर पद के प्रश्नपत्र को लीक किया था। प्रश्न पत्र मिलने के बाद उसने कुछ दलालों को परीक्षा पत्र को बेचने के लिए अभ्यार्थियों को जुटाने के लिए कहा था।
एक अन्य दलाल आशीष यादव ने अभ्यार्थी मुख्तार अहमद को परीक्षा पत्र खरीदने के लिए सबसे पहले तैयार किया। इसके अलावा दलालों के नेटवर्क से परीक्षा पत्र खरीदने के लिए अभ्यर्थियों को तैयार किया गया। इसके बाद जम्मू से कई उम्मीदवारों को हरियाणा के करनाल में ले जाया गया था। जहां उन्हें पैसे लेकर परीक्षा पत्र सौंपे गए थे।