फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां फायरिंग में युवकों के मारे जाने के विरोध में घाटी में बंद, जनजीवन हुआ प्रभावित

Mon, 29 Jan 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
घाटी में बंद - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

घाटी में अलगाववादियों के आह्वान पर बंद के चलते रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। ट्रेन सेवाएं स्थगित रहीं। सड़कों से वाहनों के नदारद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। 

विज्ञापन


श्रीनगर में सिविल लाइंस सहित अन्य इलाकों में दुकानें बंद रहीं। बटमालू इलाके में सड़क किनारे लगने वाली चाय की दुकानें खुलीं दिखीं। संडे मार्केट में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। श्रीनगर सहित लगभग सभी जिलों में सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहा।

हर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। साथ ही कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही थी ताकि किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न शुरू हो सके। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों-शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग तथा कुलगाम में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटा दी गई थी।
विज्ञापन


देर रात यहां थ्री जी तथा फोर जी सेवाएं बहाल हो पाईं। इस बीच फायरिंग में मारे गए दोनों युवाओं को रविवार को सुपुर्दे खाक किया गया। बालपोरा शोपियां के जावेद अहमद भट (20) और गनावपोरा के सुहेल जावेद के जनाजे में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

किसी प्रकार की हिंसा न भड़कने पाए, इसके मद्देनजर इलाके में भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। दोनों के घर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। 
शोपियां फायरिंग में दो युवकों के मारे जाने के विरोध में विधायक इंजीनियर रशीद तथा उनके समर्थकों ने यूएन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। जुलूस को पुलिस ने गुपकार रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोक दिया। 

घाटी में रेल सेवा रहेगी ठप

 दक्षिण कश्मीर में बंद के बाद सोमवार को रेल सेवा ठप रहेगी। इन दिनों घाटी में हालात खराब चल रहे हैं। अप्रिय घटना से बचने के लिए बनिहाल-श्रीनगर रेल सेवा को बाधित रखने के आदेश दिए गए हैं।

डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ बड़गाम के अनुसार घाटी में रेल सेवा ठप रहेगी। हालात ठीक होने के बाद ही रूटीन में ट्रेनें चल पाएंगी। बारामुला से श्रीनगर के बीच रूटीन में ट्रेनें चलेंगी। दक्षिण कश्मीर में चल रही समस्या के चलते यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन

बागान में विस्फोट से तीन घायल

शोपियां के जैनपोरा स्थित सेब के बगीचे (बागान) में अज्ञात विस्फोट के कारण तीन लोग घायल हो गए। पुलिस अनुसार तीनों घायल गुलाम नबी (55), जुबैर अहमद (18), उमर फारूक (190) अपने बगीचे में गए थे। काम करने के दौरान अचानक एक विस्फोट हुआ और तीनों घायल हो गए।

घायलों को अनंतनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस विस्फोटक सामग्री की छानबीन कर रही है। मौके पर फारेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया गया है। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें