फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संतों के प्रवचन सुनने से दूर होता है अंदर का अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर गांव में महाविष्णु यज्ञ और भागवत कथा का पांचवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नंदपुर गांव में महाविष्णु यज्ञ और भागवत कथा के पांचवें दिन रशपाल शास्त्री ने संगत के सामने संतों की महिमा का गुणगान किया। बताया कि संतों के निकट रहने और उनके प्रवचन सुनने से ही मनुष्य के अंदर का अंधकार खत्म हो जाता है। जो लोग बाहरी दुनिया के रंग तमाशों में रचे होते हैं, एकमात्र संतों की संगत ही उन्हें मनुष्य जीवन की कार्यशैली के बारे में समझाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महात्मा दुनिया में मनुष्य को सही रास्ते पर ले जाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। लेकिन, मनुष्य ही दुनिया की विचित्र चीजों से छुटकारा नहीं पा रहा। दिन प्रतिदिन मोह माया और लालच के दलदल में फंसता जा रहा है। द्वारकानाथ शास्त्री केवल 32 साल की उम्र में समाधि में लीन हो गए थे। उनके आने का उद्देश्य ही एकमात्र मनुष्य को सही कर्म के बारे में बतलाना था। वह कई लोगों के अंदर से अंधकार खत्म कर गए। महात्माओं का आगमन ही धरती पर मनुष्य को उसके असली कर्म के बारे में बताने के लिए होता है। मनुष्य पैदा होकर भटकता फिर रहा है। उसे सही रास्ते पर ले जाना ही महात्माओं का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें