सुंदरबनी में धूंमधांम से मनाया गया श्री कृष्णाजन्मांष्टमीं का पर्व
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपमंडल के क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उपवास रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। हालांकि, प्रशासन की ओर से जारी कोरोना नियमों पर अमल करते हुए इस बार भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों को झांकियों में नहीं दर्शाया जा सका।
नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का मुख्य कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित हुआ। यहां लोगों का दिन भर जमावड़ा रहा और वे पूजा अर्चना में व्यस्त रहे। शाम को कोरोना नियमों का पालन करते हुए छोटी झांकी का आयोजन किया गया। इसी तरह नगर के शिवकाशी आश्रम में भी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राजगुरू श्री स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी की देखरेख में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आश्रम में विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया।
नगर के साथ लगते शिवपुरी आश्रम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दिन भर लोगों की भीड़ रही। आश्रम में गुरु गद्दी आसीन श्री श्री 1008 गुरु गोसाई बृज भूषण जी महाराज की देखरेख में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।