फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णा देवी श्राइन बोर्ड का हुआ पुनर्गठन, तीन साल होगा कार्यकाल

Wed, 06 Feb 2019 07:54 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
vaishno mata - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को बोर्ड का पुनर्गठन किया। बोर्ड में आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक तथा आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी डा. अशोक भान समेत सात सदस्यों को शामिल किया गया है। बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल तीन साल होगा। 
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शिवकुमार शर्मा, विजय धर, केबी काचरू व केके शर्मा को भी सदस्य नियुक्त किया है। जस्टिस प्रमोद कोहली सिक्कम हाई कोर्ट के पूर्व जज रहे हैं।

मेजर जनरल शिव कुमार शर्मा सेना के विशिष्ट पदक से सम्मानित हैं। विजय धर जाने-माने शिक्षाविद हैं। उन्होंने डीपी धर मेमोरियल ट्रस्ट का गठन किया है। साथ ही डीपीएस श्रीनगर भी खोला है।  केके काचरू इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी रह चुके  हैं, जबकि केेके शर्मा एआईएमआईएल फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के चेयरमैन सह एमडी हैं। 
विज्ञापन


तीन साल से लगातार बढ़ रहे यात्री
मां वैष्णो देवी के दर में इस मौसम में रोजाना दस हजार से अधिक लोग हाजिरी बजा रहे हैं। मंगलवार को 11137 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पिछले तीन साल से लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2018 में 85.87 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 81.78 व 2016 में 77.23 लाख था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें