फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर सुविधा की हलचल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर सुविधा के लिए हलचल शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से लंगर व्यवस्थाओं में खामियों सहित अन्य मुद्दों को लेकर इसी हफ्ते श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) का शिष्टमंडल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसमें लंगरों की संख्या पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कई दशक से साबलो के अधीन सौ या इससे अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। अमरनाथ यात्रा में लंगर सुविधा में साबलो सबसे बड़ा संस्थान है।

लुधियाना स्थित पंजीकृत कार्यालय साबलो से महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि बालटाल कैंप में पिछले साल लंगरों के स्टोर के लिए एक कलस्टर का निर्माण किया गया था, लेकिन उसमें पर्याप्त सुविधाएं न होने से लंगर वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ी थीं।
विज्ञापन

प्रशासन पारंपरिक रूटों पर पर्याप्त लंगर लगाने की अनुमति दे

इस बार बोर्ड और प्रशासन कलस्टर को मजबूत बनाए। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या में जल्दी गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे लंगर वालों को भी निराशा और मायूसी मिलती है।

साबलो की ओर से कुछ साल पहले तक करीब 150 लंगर लगाए जाते थे, लेकिन इनकी संख्या कम होती जा रही है। लिहाजा प्रशासन पारंपरिक रूटों पर पर्याप्त लंगर लगाने की अनुमति दे।

बोर्ड पदाधिकारियों के साथ शीघ्र होने वाली बैठक में लंगर और यात्रा से जुड़े सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। इसी माह बैठक होना प्रस्तावित है। वर्ष 2012 में चंदनबाड़ी, वर्ष 2013 में शेषनाग और वर्ष 2014 में बालटाल में राज्य पुलिस की मौजूदगी में लंगर वालों को निशाना बनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें