श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का भक्ति गीत 'श्री अमरनाथ ईश्वरम' रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर श्री अमरनाथ पर आधारित वीडियो गीत का शुभारंभ किया गया है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का भक्ति गीत 'श्री अमरनाथ ईश्वरम' प्रसिद्ध गायक सचेत टंडन द्वारा गाया गया है। इसमें माता पार्वती के साथ पवित्र गुफा तक भगवान शिव की दिव्य यात्रा को दर्शाया गया है। गाने को टी-सीरीज ने रिलीज किया है। यह जानकारी उप-राज्यपाल द्वारा ट्वीटर पर दी गई। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस मौके पर मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सलामती की दुआ करता हूं।