फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में आईएएस अफसरों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
2015 में मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे के अलावा जम्मू कश्मीर काडर के वरिष्ठ आईएएस अफसर माधव लाल, जो कि मौजूदा समय में भारत सरकार की माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्राइजेज में सचिव हैं, भी रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलाव जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल की चेयरपर्सन सोनाली कुमार, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में आयुक्त सचिव तनवीर जहां, जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की चेयरमैन शगुफ्ता प्रवीण, स्पेशल ट्रिब्यूनल में सदस्य तुषार कांति शर्मा भी जल्द रिटायर होने वाले हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन में प्रबंधक निदेशक मेहराज-उ-दीन काकरू, खुर्शीद अहमद गनेई, अब्दुल मजीद मीर, शफाकत नूर बरलास, रमेश कुमार कौल, मोहम्मद शरीफ सूद, अब्दुल मजीद गनेई और मोहम्मद यूसुफ डार का नाम भी रिटायर होने वालों की लिस्ट में है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की वेबसाइट में भी सचिव अभिषेक अबरोल की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

कई आईएएस अफसरों पर अतिरिक्त कार्यभार

रियासत में आईएसएस अफसरों की कुल अधिकृत संख्या 137 में से केवल 99 आईएएस अफसर ही उपलब्ध होने और इनमें से भी कई केंद्र में डेपुटेशन पर होने के चलते कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों पर अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी है।

आलम तो यह है कि वरिष्ठ आईएएस अफसर बीबी व्यास मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अहम जिम्मेदारी निभाने के अलावा वित्त विभाग के प्रशासनिक सचिव की जिम्मेदारी भी अतिरिक्त कार्यभार के रूप में निभा रहे हैं।
विज्ञापन

निर्धारित 137 की जगह मात्र 99 ही उपलब्‍ध

जम्मू कश्मीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अफसरों का भारी टोटा है। राज्य के र्लिए आईएएस अफसरों की अधिकृत संख्या 137 की जगह मौजूदा समय र्में 99 आईएएस अफसरों से ही काम चल रहा है।

इनमें से भी अगले साल 2015 तक 14 वरिष्ठ आईएएस अफसर, जिनमें मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे भी शामिल है, रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में आईएएस अफसरों का और अकाल पड़ने वाला है।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में आईएएस अफसरों की कमी दूर होने के बजाय आने वाले महीनों में और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें