फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सिलिंडर के लिए लंबी कतार, सुबह से शाम तक इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान, एजेसियों में भी बुकिंग बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। वीरवार को सिलिंडर लेने आई गृहिणी वंदना शर्मा ने बताया कि सुबह घर से निकली थी। एजेंसी पर कहा जा रहा है कि शाम को गैस आएगी।
सुचेतगढ़ गांव से आए नरेश कुमार का कहना है कि पहले गांव में गाड़ी आती थी। अब सिलिंडर की कमी से उन्हें एजेंसी में आना पड़ रहा है। लाइन में लगकर इंतजार करते-करते सुबह से शाम हो जा रही है। बुकिंग भी बंद है।
विज्ञापन

कस्बे के अजीत राज का कहना है कि सरकार की ओर से गैस व पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टाॅक होने का दावा किया जा रहा है। हकीकत में लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप लगाया कि विधायक या अधिकारी भी इस समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। एजेंसी के अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं। सिलिंडर लेने आए ओमप्रकाश का कहना है कि सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सुबह आने पर सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन


सिलिंडर स्टाॅक करने में लगे लोग
गैस एजेंसी आरएस पुरा के मैनेजर राकेश ने बताया कि उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे जरूरत के मुताबिक ही सिलिंडर बुक कराएं। उन्होंने कहा कि अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के चलते लोग भयभीत हैं और सिलिंडर स्टॉक करने की जुगत लगा रहे हैं। उधर, प्रशासन ने भी अपील की है कि रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें