जम्मू विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत विभाग ने पेशेवर लोगों के लिए दस विषयों में अल्पकालीन कोर्स शुरू किए हैं, ताकि इच्छुक लोगों को दोबारा से पढ़ाई का मौका मिले सके। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हों। अगर वह पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, तो उन्हें दस में से किसी एक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले आवेदन करेंगे, उन्हें दाखिले में भी प्राथमिकता दी जाएगी।
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले देने का निर्णय लिया गया है। बीते साल से शुरू इन कोर्स के अभी तक तीन से अधिक बैच पास हो चुके हैं। बीते दिनों विभाग ने फिर से दाखिला संबंधी अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय की साइट पर आवेदन पत्र अपलोड कर दिया गया है।
कोर्स कोऑर्डिनेटर की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पंजीकरण करते समय अभ्यर्थियों को 120 रुपये शुल्क भी देना होगा, जो वापस नहीं मिलेगा। संबंधी अन्य जानकारी भी दी गई है। छात्रों की कक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य है।
स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में तीन महीने का कोर्स है। इसकी 2400 रुपये फीस रखी गई है। स्नातक पास वाले आवेदन कर सकते हैं। बेसिक कोर्स ऑफ उर्दू में तीन माह का कोर्स होगा। बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। 1200 रुपये रुपये फीस है। वहीं एडवांस कोर्स इन उर्दू की भी 1200 रुपये फीस है। तीन महीने का कोर्स है। बारहवीं शैक्षणिक योग्यता रखी गई है।
बेसिक कोर्स इन फ्रेंच के लिए 1200 रुपये फीस है। तीन महीने का कोर्स है। बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। पत्रकारिता के तीन महीने के कोर्स के लिए स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। 2400 रुपये फीस रखी गई है। कंप्यूटर के तीन महीने के कोर्स के लिए बारहवीं होना चाहिए। 1200 रुपये शुल्क है। इसके अलावा जर्मन, आर्ट एंड क्राफ्ट और शार्टहैंड में भी बारहवीं के आधार पर कोर्स करवाए जा रहे हैं।