जम्मू। त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन और मार्बल मार्केट की दो दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने 1.70 लाख की नकदी के अलावा 2.50 लाख रुपये की मशीनों पर हाथ साफ कर लिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदार बिक्की कुमार को सोमवार तड़के चार बजे शटर खुला होने को लेकर फोन आया। वह दुकान पर पहुंचा तो वारदात का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि मशीनें समेत सामान चुराने में दो से तीन घंटे लगे हैं। योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। शटर को भी नुकसान पहुंचा है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
उधर, मार्बल मार्केट में शोरूम से नकदी चोरी हो गई। दुकानदार अमृतसर गया था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार बुधवार से रविवार तक हुई सेल के पैसे रखे गए थे। ब्यूरो