फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाओं को लुभा रही थ्रीडी डिजाइन की मेहंदी और रैंबो चूड़ी

विज्ञापन
शहर के पुरानी मंडी में गढ़वा और दिया की खरीदारी करती हुई महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में बढ़ी राैनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। करवाचौथ को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर के पुरानी मंडी, फत्तू चौगान, पटेल बाजार, ओल्ड हाॅस्पिटल रोड, राजतिलक रोड, गांधीनगर आदि बाजारों में ज्यादा रौनक है। दुकानों से लेकर रेहड़ी-फड़ी पर भीड़ है।
शहर के फत्तू चौगान के मेंहदी डिजाइनर पप्पू ने शुक्रवार को बताया कि मेंहदी में हरी, थ्रीडी, लौंग पत्ती, अरबी व वेल सहित तमाम प्रकार के डिजाइन हैं। बाजार में इस वर्ष थ्रीडी डिजाइन मेहंदी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। मेहंदी लगाने का रेट डिजाइन पर निर्भर करता है। थ्रीडी मेहंदी के 200 से 2000 रुपये ले रहे हैं। करवाचौथ नजदीक आने से बाजार में काम पहले से ज्यादा बढ़ा है। ग्राहक पिछले दस दिनों से ही मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। शहर के पटेल बाजार में आर्टिफिशियल चूड़ी बेचने वाले सुनील कुमार ने बताया कि इन दिनों बाजार में विभिन्न रंग व डिजाइन की चूड़ियों की भरमार है जो एक दर्जन 50 से 500 रुपये में उपलब्ध हैं। इस बार रैंबो चूड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इस चूड़ी के साथ कड़ा भी मिल रहा है जो महिलाओं को अधिक भा रहा है। सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंची सरोज शर्मा ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए ज्यादा महत्व रखता है। यह मेरा पहला करवाचौथ है। इसको लेकर हमने खरीदारी कर ली है।
विज्ञापन

-
लौंग पत्ती मेंहदी विकल्प
शहर के फत्तू चौगान के मेहंदी डिजाइनर मिथुन ने बताया कि जो महिलाएं मेंहदी नहीं लगाती हैं उनकी पसंद लौंग गुलाबी मेंहदी है जो चीनी, लौंग और चायपत्ती मिश्रित करके स्पेशल तैयार की गई है। इस मेहंदी का रेट डिजाइन पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


-पुरानी परंपरा हो रही खत्म
शहर के पुरानी मंडी में मिट्टी बर्तन के कारोबारी साहिल का कहना है कि पिछले 25 साल से यहीं पर मिट्टी के दीपक और गढ़वा बेच रहा हूं। पहले की अपेक्षा अब लोगों का रुझान मिट्टी के बर्तनों पर कम और स्टील पर ज्यादा दिख रहा है। इससे पुरानी परंपरा लुप्त हो रही है। शायद इसी वजह से ग्राहकों की कमी महसूस हो रही है। एक दीपक और गढ़वा 50 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें