फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए बाजार में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दें दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के अनलॉक-1 होने के बाद मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा ने सोमवार को बाजार और बिजनेस एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर (एसओपी) का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाजार एसोसिएशन डिजिटल लेनदेन प्रक्रिया को अधिक अपनाएं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बाजार एसोसिएशन ऑनलाइन ऑर्डर लेने के साथ होम डिलीवरी को तवज्जो दें। दुकानों पर अधिक भीड़ जुटाने से बचा जाए। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे नियमित तौर पर प्रतिष्ठानों पर सैनिटाइजेशन कराएं। बाजार में पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। पार्किंग के चलते भीड़ अधिक इकट्ठी होने की आशंका रहती है। बैठक में ई-ट्रांसर्फर सुविधा, होम डिलीवरी सेवा, टेस्टिंग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। डीसी जम्मू ने बताया कि प्रशासन एक योजना बना रहा है कि जिसमें मार्केट क्षेत्र से कोविड रैंडम सैंपलिंग करवाई जाए। चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्किंग की इजाजत दी जाएगी। प्रशासन अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों की शिनाख्त कर रहा है। बैठक में आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, चैंबर आफ कॉमर्स, रघुनाथ बाजार एसोसिएशन, रेजीडेंसी, अप्सरा मार्केट, वेयर हाउस मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा ट्रैफिक और पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें