रियासी। प्रशासनिक आदेश के बाद वीरवार सुबह से शाम सात बजे तक नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुली रहीं। वहीं, डीसी के निर्देश पर नायाब तहसीलदार बलदेव राज ने टीम के साथ बाजार का दौरा किया। इस दौरान मुख्य बाजार में कपड़े बेचने वाली दो दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। टीम ने लोगों को वहां से हटाया और नियमों का उल्लंघन कर पर दुकानदार का चालान भी काटा गया। सभी को नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। शाम को सात बजते ही दुकानों का बंद होना शुरू होग गया। निर्देश के अनुसार डेयरी प्रोडेक्ट बेचने वालो के साथ ही फल सब्जी विक्रेताओं को छूट रहेगी। पुलिस विभाग ने जिला के लोगों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।