फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी में व्यापार मंडल को लेकर तहसील प्रशासन जल्द कराए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। मुख्य बाजार में अभी तक कोई भी व्यापार मंडल या उस का प्रधान नियुक्त नहीं हो पाया है। बाजार में करीब तीन सौ दुकानें हैं अक्सर दुकानदारों को किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार अर्जुन केसर,दीप राज,दीपक गंडोत्रा,अनिल सोलन,मोहित चंदन,रश्मि गंडोत्रा ने बताया कि इतना बड़ा बाजार है जब कभी कोई समस्या बनती है तो तब तीन सौ लोगों के साथ अलग अलग बैठक कर बात नहीं बनती है। इस के इलावा अन्य शहरों में दुकानदार गर्मियों में भी कुछ दिन छुट्टियां बिताने जाते हैं। हमें आज तक महीने के एक दिन भी छुट्टी नहीं मिलती। इस तरह की कई सारी समस्या दुकानदार झेल रहे हैं । हम तहसीलदार साहिल रंधावा से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अपनी निगरानी में वोटिंग कराई जाए ताकि व्यापार मंडल का प्रधान नियुक्त हो सके। तहसीलदार साहिल रंधावा ने कहा कि कस्बे में सफाई व अन्य प्रकार की समस्यायों को ले कर दुकानदारों साथ बैठक की थी उस मे दुकानदारों की मांग थी कि व्यापार मंडल का एक प्रधान नियुक्त करवाया जाए। दुकानदारों को कहा था की आप अपनी मर्जी से किसी को भी व्यापार मंडल का प्रधान नियुक्त कर दें । लेकिन अगर इन की सहमति नहीं बनती है तो कुछ दिनों मतदान की प्रक्रिया शुरू करने बाद ही दुकानदारों की वोटिंग करा कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें