फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां फायरिंग: सेना के मेजर सहित अन्य पर केस दर्ज, सीएम मुफ्ती ने दिए जांच के आदेश

Mon, 29 Jan 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

शोपियां में सेना की फायरिंग से दो युवाओं की मौत और नौ घायल होने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सेना की 10 गडवाल यूनिट के एक मेजर रैंक के अधिकारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ 302 (हत्या), 307 (हत्या के प्रयास) आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं। 

विज्ञापन


शोपियां में सेना की फायरिंग के  खिलाफ रविवार को घाटी के कई जगहों में बंद रहा। चार जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। कई क्षेत्रों में सड़कों पर सार्वजनिक और प्राइवेट वाहन नहीं चले। पुराने शहर के नवाकदल, सफाकदल, खान्यार, नौह्ट्टा रैनवाड़ी एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू रहा।

नवाकदल क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों को पथराव को रोकने और युवाओं को तितर-बितर करने के लिए करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले भी दागे। शोपियां में सेना की फायरिंग के दौरान दो युवाओं की मौत और नौ लोगों के घायल होने की घटना के बाद रविवार को घाटी के कई क्षेत्रों में बंद रहा।
विज्ञापन


अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लोगों ने सेना की गाड़ियों हमला किया और पथराव किया। सेल्फ डिफेंस के लिए फायर करना पड़ा। इस घटना के विरोध में पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां में पूर्ण बंद रहा। अन्य जिलों में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम कर दी गई थी। 

विज्ञापन

घाटी बंद के दौरान फिर हुआ पथराव

शोपियां में सेना की फायरिंग के  खिलाफ रविवार को घाटी के कई जगहों में बंद रहा। चार जिलों में इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं। कई क्षेत्रों में सड़कों पर सार्वजनिक और प्राइवेट वाहन नहीं चले। पुराने शहर के नवाकदल, सफाकदल, खान्यार, नौह्ट्टा रैनवाड़ी एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू रहा।

नवाकदल क्षेत्र में कुछ युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों को पथराव को रोकने और युवाओं को तितर-बितर करने के लिए करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले भी दागे। बंद के दौरान किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।  

शोपियां में सेना की फायरिंग के दौरान दो युवाओं की मौत और नौ लोगों के घायल होने की घटना के बाद रविवार को घाटी के कई क्षेत्रों में बंद रहा। अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लोगों ने सेना की गाड़ियों हमला किया और पथराव किया।

सेल्फ डिफेंस के लिए फायर करना पड़ा। इस घटना के विरोध में पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां में पूर्ण बंद रहा। अन्य जिलों में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड कम कर दी गई थी। लोगों ने बंद कर अपना विरोध जताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें