फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में निकली मां वैष्णो देवी की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने गाए भजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने कटड़ा में मंदिर के कपाट कुछ समय के लिए बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के श्रीराम आश्रम मंदिर में रविवार को महंत मौनी बाबा की अगुवाई में मां वैष्णो देवी की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा कस्बे के बस अड्डा, मेन चौक, फव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों से गुजरी। इसमें श्रद्धालु मां वैष्णो देवी का गुणगान कर रहे थे। इसके पीछे महिला श्रद्धालु भजन गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

अशोक शास्त्री ने कहा कि कटड़ा में मां वैष्णो देवी के साथ अन्याय हो रहा है। उनके कपाट बंद नहीं किए जाते। जबकि, देश में 51 शक्तिपीठ हैं। इन 51 शक्तिपीठों में से 50 ऐसे हैं जो शक्तिपीठों के कपाट कुछ देर के लिए बंद कर माता रानी को विश्राम दिया जाता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केवल एक शक्ति पीठ श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल ऐसा है जहां माता को बिल्कुल आराम नहीं दिया जा रहा। उनके दरवाजे चौबीसों घंटे खुले रहते हैं। उपराज्यपाल से मांग है कि मां वैष्णो देवी धाम के कपाट रोज विश्राम के लिए बंद किए जाएं। वहीं, रघुवीर सिंह ने कहा कि मां वैष्णो देवी सभी की मां हैं। वह भी कुछ आराम चाहती हैं। इसके लिए पूरे हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। मौके पर शिव सराफ, शिव महाजन, डीएन अबरोल, बंसीलाल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें